विकास की गति को द्रुत गति से दौड़ाना प्रथम प्राथमिकता होगी: चन्द्र प्रकाश सिंह आनंद
बरौनी गांव के उत्कृष्ट समाजसेवी सह विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह के द्वारा विकास एवं जन सुविधाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का अवलोकन करने से जनता में जगी नई आशा की किरण।प्रखंड के विभिन्न पंचायतों चलाया जा रहा है सघन अभियान।
तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत
तेघड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में लगातार भारतीय वायुसेना के उच्च अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त व उत्कृष्ट समाजसेवी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह के द्वारा जनमानस की समस्याओं को लेकर निरीक्षण एवं अवलोकन किया जा रहा है। पिछले शनिवार को चिल्हाय,बनहारा खिजीर चक, अंबा, गांव में उनके द्वारा औचक सर्वेक्षण एवं अवलोकन किया गया, इस क्रम में उन्होंने समाज के कल्याण के लिए सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं में कितनी प्रगति हुई इस पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, राशन कार्ड, नल जल योजना, साफ सफाई, शौचालय, स्वास्थ्य उप केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, राशन कार्ड,विद्यालय, श्रमिक कार्ड एवं अन्य संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति का अवलोकन के साथ ही विभिन्न विभागों के कर्मी के साथ समीक्षात्मक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। चन्द्र प्रकाश सिंह आनंद जी ने बताया कि जन विकास एवं जन सुविधाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जांच की जा रही है। हर घर नल का जल, ग्रामीण आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा सहित सरकार द्वारा संचालित कई अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। जनता की सुविधा एवं फीडबैक के आधार पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात कर त्वरित निदान हेतु निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि तेघड़ा विधानसभा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों एवं बच्चों के परफॉर्मेंस बेहतर पाया गया। लेकिन इंदिरा ज्योति उच्च विद्यालय पकठौल के प्रांगण का अतिक्रमण, वहीं क्षेत्र में पशु चिकित्सालय, डिग्री कॉलेज एवं बलान नदी का मिटता अस्तित्व प्रमुख समस्याएं हें। जिससे इस पिछड़ा क्षेत्र का विकास अवरुद्ध है। आज मत्स्य पलक, पशुपालक, और मजदूरों स्वरोजगार नहीं मिलने से बड़े पैमाने पर पलायन जारी है। इसके लिए क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मुझे प्राप्त हो रही है मैं इन तमाम समस्याओं का निराकरण करूंगा। यह सब का आस चंद्र प्रकाश का गारंटी है।


