Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak गणतंत्र दिवस परेड में शामिल बरौनी डेयरी के प्रतिभागियों का सम्मान।

 गणतंत्र दिवस परेड में शामिल बरौनी डेयरी  के प्रतिभागियों का सम्मान। 


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


भारत सरकार के राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत कॉम्फेड पटना के माध्यम से देशरत्न डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, बरौनी के द्वारा गणतंत्र दिवस परेड - 2025 दिल्ली में भाग लेने हेतु बरौनी डेयरी के दो कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता उनकी पत्नी सहित कुल चार प्रतिभागी चेतना जीविका दु0 उ0 स0 स0 लि0 के कृ0 गर्भाधान कार्यकर्ता श्री बबलू कुमार एवं उनकी पत्नी श्रीमती मंजू देवी मेहसौरी (ए0) दु0 उ0 स0 स0 लि0 के कृ0 गर्भाधान कार्यकर्ता श्री अंकित कुमार एवं उनकी पत्नी सुश्री अनन्या कुमारी दिल्ली के लालकिला में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर वापस आ गये। ज्ञात हो कि दिनांक 23.01.2025 को बरौनी डेयरी से उक्त प्रतिभागियों को दुग्ध संघ के प्रबंध निदेशक श्री रविन्द्र प्रसाद ने रवाना किया था। दिल्ली से लौटने के बाद प्रतिभागियों में गजब का उत्साह था। इस आयोजन में भाग लेने पर दुग्ध संघ के श्री हेमेन्द्र कुमार, डॉ0 संजीव कुमार सिंह, डॉ0 जितेन्द्र कुमार, डॉ0 शम्भू शरण, डॉ0 संजय कुमार, डॉ0 कुन्दन कुमार, डॉ0 दीपक कुमार, श्री शिवचरण महतो एवं गोपाल कुमार ने प्रसंनन्ता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom