प्रखंड स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ बीडीओ ने किया समीक्षा बैठक
तेघड़ा प्रखंड प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने प्रखंड के स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड समन्वय नीतीश कुमार सिंह , एसबीएम कार्यालय कर्मी रामप्रवेश ठाकुर, डाटा ऑपरेटर मनोज कुमार एवं प्रखंड के सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। बैठक में बीडीओ राकेश कुमार ने प्रखंड के विभिन्न पंचायत में स्वच्छता अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने स्वच्छता पर्यवेक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि, सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक अपने-अपने पंचायत में स्वच्छता कर्मियों से प्रतिदिन कचरा उठाव के कार्य को संपादित करायें। इसके साथ ही, यूजर शुल्क के रूप में प्रत्येक घर से 30 रुपए की वसूली भी समय पर अवश्य करें।










