Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak बरौनी में निःशुल्क आंख जांच शिविर 26 को नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है: डॉक्टर अजीत जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

 बरौनी में निःशुल्क आंख जांच शिविर 26 को नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है: डॉक्टर अजीत जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बरौनी। फुलवड़िया बाजार स्थित किरण नेत्रालय सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी यानी शनिवार को निःशुल्क कम्प्यूटराइज्ड आंख जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। किरण नेत्रालय सेवा समिति के प्रबंधक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि शिविर में आने वाले रोगियों को मुफ्त आंख जांच, चश्मा के अलावा जरूरत के हिसाब से मुफ्त दवा भी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए हमें उनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। समय-समय पर अपने आंखों की जांच करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि नेत्र जांच में अधिकतर मरीजों को मोतियाबिंद तथा दूर दृष्टि की बीमारी का प्रकोप देखा गया है। यदि समय पर उपचार किया जाए तो अंधापन से बचा जा सकता है। इसलिए नेत्र जहां शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सेवा समिति के प्रदत्त सेवा के माध्यम से हजारों लोग कम शुल्क पर मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवा कर लेंस लगा चुके हें।











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom