Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak खेल‌ प्रतियोगिता में हमें विजय प्राप्त होता है या अनुभव मिलती है,खेल में कभी हार नहीं मिलती है: मुख्य पार्षद पिंकी देवी।

खेल‌ प्रतियोगिता में हमें विजय प्राप्त होता है या अनुभव मिलती है,खेल में कभी हार नहीं मिलती है: मुख्य पार्षद पिंकी देवी।

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर् 

खेल‌ प्रतियोगिता में हमें विजय प्राप्त होता है या अनुभव मिलती है। खेल में कभी हार नहीं मिलती है। इससे आगे और बेहतर करने की प्रेरणा भी मिलती है। खेल आज़ देश दुनिया में धूम मचाए हुए है। जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर नेशनल मेडल लाते हैं, सरकार उन्हें सीधे नौकरी में स्थान देता है। उक्त बातें महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बीहट के प्रांगण में आयोजित 50वीं गोल्डन जुबली राज्यस्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में खिलाड़ियों के हौसला-अफजाई करते हुए मुख्य अतिथि सह बेगूसराय नगर निगम के महापौर पिंकी देवी ने कही। वहीं प्रधान संरक्षक सह पूर्व महापौर उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इसी वर्ष इसी ग्राउंड में नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगा। खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन और अभ्यास करते रहें । खेल में खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने का बड़ा अवसर मिला है। सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित और उर्जावान हैं। मिली जानकारी अनुसार 50 वीं गोल्डन जुबली राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पटना के नाम रहा। गोल्डेन जुबली कप पर पटना की टीम ने कब्जा करते हुए बेगूसराय को अपने होम ग्राउंड में मात दिया। पटना ने बेगूसराय को 50-30 अंकों से हरा दिया। पटना की ओर से सागर ने बेहतरीन खेल का परिचय दिया। वहीं बेगूसराय की ओर से आदर्श औऱ राहुल ने अपने खेल का अच्छा कौशल दिखाया। वहीं इसके पूर्व पहले सेमीफाइनल मैच में बेगूसराय ने लखीसराय को 33-26 अंकों के अंतर से हरा कर फाइनल के लिए प्रवेश किया। जबकि दूसरा सेमीफाइनल पटना और बक्सर के बीच खेला गया। जिसमें पटना ने बक्सर को 49-25 अंकों से पराजित कर दिया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेगूसराय नगर निगम की महापौर पिंकी देवी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के प्रधान संरक्षक उपेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय, पूर्व महापौर संजय कुमार, सुगेन्द्र बाबु, सीओ बरौनी सुरज कान्त, सामहो अकहा कुरहा के सीओ नवीन कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद राजेश कुमार टूना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला क्रिकेट संघ के मृत्युंजय कुमार विरेश,न्यू कार्बन के प्रबंधक जितेंद्र कुमार, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले के मुख्य रेफरी के रूप में शिव शंकर, अंपायर के रूप में मनु झा, अरुण कुमार, गौरी शंकर, अमित कुमार, हिमांशु कुमार, ऋतिक कुमार, आनंद कुमार थे। समारोह का मंच संचालन डॉ कुन्दन कुमार ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, चैयरमैन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, राजेश कुमार टुना, राजकुमार राजू, संजय कुमार, पवन कुमार सहित अन्य के द्वारा खिलाड़ियों का उत्साह वर्द्धन किया गया। खेल की उद्घोषणा शिक्षक दिलीप कुमार, सुजीत कुमार, अंशु कुमार एवं प्रभात कुमार ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom