पंचतत्व में विलीन हुए शहीद जवान पन्नू लाल शर्मा, पुत्र नीरज ने दी मुखाग्नि ।
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
जम्मू कश्मीर में हिमस्लखन से मौत के शिकार हुए सरायरंजन निवासी सेना के जवान पन्नू लाल शर्मा का पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई और पन्नू लाल अमर रहे के नारे लगे। और शहीद जवान पंचतत्व में विलीन हो गया।शहीद जवान क सेना की सलामी के बाद रविवार दोपहर शव सराय रंजन मुसापुर गांव स्थित पैतृक घर पर पहुंचे। सेना के जवान का शव सड़क मार्ग से जम्मू से सरायरंजन लाया गया। बताया गया है कि दिवंगत जवान सीमा सड़क संगठन में कार्यरत थे। अपने आवास से ड्यूटी के लिए जाने के दौरान किस्तवारा गांव के निकट में शुक्रवार को दस बजे हिमस्खलन में उनका वाहन दब गया। जिससे चार सैनिको की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसमें मुसापुर गांव के पन्नू लाल शर्मा भी शामिल थे। उनकी मौत की खबर आते ही परिजनों में चीत्कार मच गया जबकि गांव के लोग शोक में डूब गये।श्मशान में गार्ड ऑफ़ ऑनर के बाद हुआ अंतिम संस्कार सोमवार को तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या मिथिला गंगा धाम घाट पर डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद के निर्देश पर तेघड़ा थाना के सर्किल इंस्पेक्टर संतोष कुमार, सब इंस्पेक्टर ऋषिकांत कुमार एवं एस आई नवीन कुमार के नेतृत्व में तेघड़ा थाना की पुलिस ने शहिद जवान को गॉड ऑफ़ ऑनर दिया गया। उसके बाद शहीद जवान का अंतिम संस्कार किया गया। शहीद जवान के पुत्र नीरज कुमार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान शहिद पन्नालाल अमर रहे, भारत माता की जय ,वंदे मातरम के नारे से इलाका गुंजे मान रहापिता रामसागर शर्मा, पत्नी विभा देवी, पुत्र नीरज, पुत्री अंजलि,मधू, पूष्पा आदि का रो-रो कर बुरा हाल है।









