वत्स सेवा समिति परिवार का हुआ दरभंगा में राष्ट्रीय सम्मान।
बिहार के मिथिला की पावन भूमि दरभंगा में समर्पण मिथिला द्वारा राष्ट्रीय रक्तदाता प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों से 150 से अधिक रक्तवीरो और समाजसेवियों का उनके किए जा रहे समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनेके लिए उनका सम्मान किया गया जिसमें बेगूसराय तेघड़ा की संस्था वत्स सेवा समिति के संस्थापक रजनीश और समिति के सक्रिय सदस्य अतुल रोहित को सम्मानित किया गया। मां समारोह के अवसर पर दरभंगा के डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला द्वारा सम्मान किया गया वत्स सेवा समिति के रजनीश और अतुल रोहित के द्वारा डॉ मृदुल कुमार शुक्ला और समर्पण मिथिला परिवार का धन्यवाद किया उन्होंने युवाओं के लिए संदेश दिया कि हर युवा को समाज के प्रति कार्य करना चाहिए और बुराइयों से दूर रहना चाहिए ।









