बरौनी रेलवे स्टेशन 13.500 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बरौनी जीआरपी पुलिस द्वारा ट्रेन से बिहार में प्रतिबंधित शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने को लेकर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर रेल परिसर बरौनी एवं बरौनी स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म एवं आने जाने वाली ट्रेनों में पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । रोकने को लेकर वरीय पदाधिकारी के निर्देश के क्रम में कार्रवाई में 12 जनवरी रविवार को गश्ती के दौरान बरौनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के पश्चिम उपरगामी पैदल पुल के पास एक व्यक्ति रोहित कुमार उम्र 42 वर्ष पिता प्रेम किशोर ठाकुर ग्राम पछियारी टोला भटका वार्ड नंबर 2 थाना विभूतिपुर, जिला समस्तीपुर को13.500 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। रेल प्रशासन द्वारा अग्रिम कार्रवाई रेल थाना बरौनी में की जा रही है। बताते चलें की ट्रेन के माध्यम से हो रही शराब तस्करी को रोकने के लिये जीआरपी पुलिस की लगातार कार्यवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। फिर भी धन्यवाद बाज नहीं आ रहे हैं


