Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak सदस्यता अभियान को लेकर राजद की बैठक में बुथ जीतो चुनाव जीतो पर दिया बल

 सदस्यता अभियान को लेकर राजद की बैठक में बुथ जीतो चुनाव जीतो पर दिया बल 


आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

 तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बरौनी तीनों पंचायत  के राजद कार्यकर्ताओं की  बैठक  बरौनी दो स्थित ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के परिसर में रविवार  को राजद सदस्यता अभियान को लेकर किया गया।जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड  प्रधान महासचिव सुरेंद्र यादव  ने की।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिला सचिव सह प्रखंड प्रभारी प्रभु कुमार यादव, प्रखंड कोषाध्यक्ष अनुज कुमार यादव  उपस्थित हुए। बैठक के दौरान पार्टी सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए पार्टी के पदाधिकारियों ने मौजूद कार्यकर्ताओं को बुथ जीतो चुनाव जीतो का नारा देते हुए जोर-शोर से आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी में जूट जाने की अपील किया। मौके पर जिला सचिव प्रभु कुमार यादव  ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हें। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार पूरे राज्य में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी की सरकार बनने पर सुबे के प्रत्येक लोगों को 2 सौ यूनिट बिजली मुफ्त, दिव्यांगता व विधवा पेंशन में वृद्धि करते हुये 15 सौ रुपये, प्रत्येक महिलाओं को माय बहिन योजना के तहत 25 सौ रुपया प्रतिमाह दिया जायेगा। वहीं बैठक का संचालन करते हुए प्रखंड कोषाध्यक्ष अनुज कुमार यादव ने कहा कि पार्टी को लेकर युवाओं व महिलाओं में काफी उत्साह है। आगामी विस चुनाव में राजद की सरकार बनेगी। मौके पर बरौनी दो पंचायत अध्यक्ष विपिन कुमार यादव, बरौनी तीन पंचायत अध्यक्ष रामदास, बरौनी एक पंचायत अध्यक्ष राम अनुज सिंह, के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom