मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन।
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
12 जनवरी रविवार को बरौनी प्रखंड अंतर्गतको बथौली अनन्या इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकाश समिति बेगूसराय के बैनर तले बैठक सह मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मिलन सामरोह का आयोजन किया गया। जिसमे सामाजिक, राजनितिक बिंदुओं पर विचार विमर्शकिया गया । मौके पर बक़ताओ ने बिभिन बिन्दुओ पर अपनी- अपनी अपनी राय रखी।उपस्थित बक़्तओ में चंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि हमारे समाज को सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा इसपर उन्होंने अपनी राय रखी श्री , शर्मा ने बताया की हमारे समाज को राजनितिक हिस्सेदारी कैसे मिले इस बिन्दुओ पर फोकस किया।कार्यक्रम में उपस्थित जिले के जाने माने डॉ अनिल बिश्वकर्मा ने कहा कि अपने समाज के लिए हमेशा कंधा से कंधा मिलाकर सबो के साथ चलूँगा,। जिला सचिव बिजेन्दर कुमार ने भी आगामी बिधानसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टिओं को चेताया कि इस बार हमारे समाज को अगर राजनितिक हिस्सेदारी नहीं मिली तो ,हमारा समाज इट से ईट बजा देगा ।कार्यक्रम की अध्यक्षता बेगूसराय निगम पार्षद बशिष्ट शर्मा ने किया, जबकि संचालन सुरेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित दर्जनों वक्ताओं ने अपनी अपनी राय रखी। एवं सभी ने मिल बैठकर चूड़ा ,दही, तिलवा ,तिलकुट खड़ी व्यंजन का आनंद उठाया


