Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak तेघड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

तेघड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा / बेगूसराय 

 तेघड़ा  में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड कांग्रेस भवन में केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सेवा दल महिला अध्यक्ष रुचि सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया। प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रियंका गांधी को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब से प्रियंका गांधी ने राष्ट्रीय महासचिव  बनकर कमान संभाली है तब से लगातार कांग्रेस पार्टी का जनाधार और बढ़ा है। वही प्रदेश सेवादल महिला अध्यक्ष रुचि सिंह ने प्रियंका गांधी की लम्बी आयु की प्रार्थना करते हुए कहा कि जिस तरीके से राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा देश के अनेक हिस्सों में निकाल कर शांति,एकता  और भाईचारा का संदेश दिया है। वही प्रियंका ने सामाजिक समरसता की मिठास घोलने के लिए निरंतर देश हित और पार्टी हित में  साहसिक रूप से कार्य करते आ रही है। मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक काटकर खिलाया तथा बच्चों के बीच केक बांट कर खुशी का इजहार करते हुए उनकी दीर्घायु एवं मंगल भविष्य की कामना ईश्वर से किया। मौके पर नगर अध्यक्ष रणधीर मिश्रा, जिला महासचिव राजीव रंजन सिंह, जिला सेवा दल के सरोज कुमार पासवान, राजेश कुमार सरवन, रामबाबू साह, रोशन कुमार, जीवेश कुमार, श्री राम सिंह, बैजनाथ चौधरी के अलावे अन्य कांग्रेसी मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom