Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak बारो उत्तरी में चार सरकारी केंद्रों तक पहुंच का रास्ता का हुआ तत्काल अस्थायी निदान।

बारो उत्तरी में चार सरकारी केंद्रों तक पहुंच का रास्ता का हुआ तत्काल अस्थायी निदान। 

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा अंचल व बरौनी नगर परिषद के फुलबड़िया थाना क्षेत्र के बारो उत्तरी  स्थित एक ही परिसर में वर्षों से पंचायत भवन, मध्य विद्यालय बारो उत्तरी,उपस्वास्थ्य केंद्र बारो,आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 205 ,नल जल का पानी पम्प आदि तक पहुंच पथ का रास्ता भू स्वामी के द्वारा बंद कर दिया गया था। जिसके चलते 400 छात्र छात्राओं सहित रोगियों की भविष्य अंधकार में पड़ गया था। उक्त विवाद के निराकरण को लेकर  गुरुवार को आपसी सामंजस्य से कुछ हद तक सुलझाया गया। तेघड़ा प्रखंड अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार ,नगर परिषद बरौनी के कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार, अंचल निरीक्षक चंद्रदेव चौधरी,फुलवड़िया थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह,समाजसेवी प्रमोद सिंह,जदयू जिला सचिव मो जफर आलम, जदयू बरौनी नगर अध्यक्ष पंकज राय ,समेत कई गणमान्य लोग मौजूद हुए।सभी लोग विवादित स्थल पर पहुंच कर मसले का हल निकाला।लोगों ने भूस्वामी से 

बंद रास्ता को खुलवाने का सुलह किया । इस संबंध में अंचलाधिकारी रवि शंकर कुमार ने कहा कि समाज के बीच एक जगह चार सरकारी कार्यालय होना गर्व की बात है। लोगों को एक जगह ही कई तरह के मसलों का निदान सम्भव है।किसी भी तरह की समस्याओं का निदान जागरूक समाज के लोगों के पहल पर ही संभव है।उन्होंने कहा कि अभी रास्ते का अस्थायी निदान निकाला गया है। संबंधित प्रतिवेदन उच्च धिकारियों को भेजा जा रहा है। जल्द ही रास्ते निर्माण का स्थायी निदान किया जायेगा। तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि जल्द ही विकल्प रास्ता का स्थायी निदान निकल जायेगा । 

विदित हो कि बीते करीब एक सप्ताह से उक्त स्थलों पर जाने वाले खेत की पगडंडी पर भूस्वामी के द्वारा घेरा लगा दिया गया था।इससे सभी केंद्रों पर कर्मचारियों,छात्र छात्राओं, मरीजों का आवागमन अवरुद्ध हो गया था। नगर परिषद बरौनी के वार्ड 26 के वार्ड पार्षद रंजना देवी,विद्यालय के एचएम वीरेंद्र चौधरी, उपस्वास्थ्य केंद्र बारो के सीइचओ श्वेता कुमारी आदि ने मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री,भूमि सुधार मंत्री,डीएम , जिला स्वास्थ्य अधीक्षक, तेघरा बीडीओ,सीओ समेत 11 अलग अलग उच्चधिकारियों को आवेदन देकर पहुंच पथ निर्माण के लिए गुहार लगाए है। 

वार्ड पार्षद रंजना देवी व प्रतिनिधि व जदयू के बरौनी नगर अध्यक्ष  पंकज राय ने बताया कि इससे पूर्व भी पत्र के माध्यम से सीएम,डीएम समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को बताया गया था  कि बारो उत्तरी वार्ड सं26 नगर परिषद बरौनी जिला बेगूसराय में वर्षों से कई सरकारी भवन बने हुए हें।चहारदीवारी का भी अभाव है। जिसमें पंचायत भवन, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय बारो, स्वास्थ्य उपकेन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, नल-जल योजना से बने पंप एवं टंकी इत्यादि है।ये सभी भवन एक ही प्लाट के आसपास में बने हुए हें।स्कूल के बच्चे,शिक्षक, स्थास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी समेत अन्य लोग  पैदल पगडंडी के रास्ते विद्यालय या अन्य भवनों तक पहुंचते हें। वह निजी पगडंडी रास्ता भु स्वामी के द्वारा बंद कर दिए जाने से मामला उलझ गया। जिस कारण बड़ीं संख्या में स्कूली बच्चों, शिक्षकों  एवं स्वास्थ्य कर्मचारी भी अपने कार्य क्षेत्र में कार्य नहीं कर पा रहे थे।लोगों ने गुहार लगाया कि सभी महत्वपूर्ण सरकारी भवनो के लिए संपर्क पथ (सड़क) बनवाने की व्यवस्था कीया जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom