Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak शिक्षक उपेंद्र चौधरी ने बनाया अजूबा टी एल एम*

शिक्षक उपेंद्र चौधरी ने बनाया अजूबा टी एल एम

सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

सदर प्रखंड बेगूसराय के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलाशपुर के शिक्षक उपेंद्र चौधरी अपने हुनर  के बल पर बच्चों के विभिन्न क्रिएटिव एक्टिविटी के बदौलत आज जिले ही नहीं वरण पूरे राज्य में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। पिछले साल महाराष्ट्र के बाल रक्षक प्रतिष्ठान ने उन्हें बिहार राज्य शिक्षा भूषण सम्मान से नवाजा* ।

*उपेंद्र चौधरी बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने के लिए जिले में प्रसिद्ध है इसलिए उन्हें पूर्व जिला पदाधिकारी रोशन सर  के द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने विद्यालय को पेंटिंग बनाकर खुली किताब का मॉडल बनाया ताकि बच्चे खेल-खेल में चित्र को देखकर कुछ सीख सकते है*।

 *खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने के लिए के नए तरीके के लिए इनकी पहचान कोरोना काल में जब सारा विद्यालय बंद था तो उस समय फेसबुक लाइव के माध्यम से बच्चों को अक्षर बोध और गणित बोध करवाते रहते थे। आज वही परिपेक्ष में फिर उन्होंने जब विद्यालय ठंड के कारण  बंद है तो उन्होंने आर्ट एवं क्राफ्ट के माध्यम से कूट को कटिंग कर बच्चों के लिए एक सुंदर सा टी एल एम बनाया जो काफी रोचक एवं आकर्षक है*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom