जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल तेघड़ा नगर परिषद ने गरीब और असहाय लोगों को राहत देने के लिए कंबल वितरण अभियान शुरू किया है।
वार्ड नंबर 10 कोलवाड़ा से शुरू हुए इस अभियान में 100 लाभार्थियों को कंबल वितरित किए गए।सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत देने के उद्देश्य से नगर परिषद ने कंबल वितरण अभियान शुरू किया है। अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर 10 कोलवाड़ा से की गई। यहां 100 चिन्हित लाभार्थियों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य पार्षद सोनाली भारती वार्ड पार्षद नसीमा खातून की उपस्थिति में को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद सोनाली भारती ने इस अवसर पर कहा कि नगर परिषद हमेशा जरूरतमंदों के कल्याण के लिए तत्पर रहता है। इस बार भी ठंड के मद्देनजर हर वार्ड में 100 से अधिक जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबल वितरित किए जा रहे हें। इसकी शुरुआत वार्ड 10 से हुई है। वार्ड पार्षद नसीमा खातून ने कहा कि यह मेरे वार्ड के जरूरतमंद लोगों के लिए एक बड़ी राहत है। नगर परिषद द्वारा समय पर की गई यह पहल सराहनीय है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद शाहीन अख्तर उर्फ राजा ने कहा कि भीषण ठंड के दौरान गरीबों और असहायों को किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके लिए नगर परिषद पूरी तरह से तैयार है।


