जन सुरज के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फूंका पुतला
सच आज तक न्यूज संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
जय बिहार जय जय बिहार नीतीश कुमार मुर्दाबाद। भ्रष्ट और निकम्मी सरकार होश में आओ के नारा लगाकर प्रदर्शन करते दिखे जन सुराज के कार्यकर्ता और नेता । दर असल शुक्रवार को नगर परिषद तेघड़ा में 70वीं बीपीएससी दोबारा परीक्षा करने की मांग तथा पटना गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन के दौरान नीतीश कुमार के प्रशासन के द्वारा जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के साथ बदसुलूकी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही मुख्य मंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद और पुनः निकम्मी सरकार होश में आओ बीपीएससी परीक्षा दोबारा कराने जैसे तीव्र नारा लगाते हुए तेघड़ा बाजार से मस्जिद चौक तक प्रदर्शन किया। वहीं पर मुख्य मंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस संबंध मे जन सुराज पार्टी के प्रदेश युवा महासचिव कन्हैया कुमार ने आंदोलन के जरिए सरकार को यह संदेश दिया कि जन सुराज पार्टी और छात्र समाज किसी भी कीमत पर अन्याय और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगा। जिस बीपीएससी परीक्षा को पास कर गरीब के बच्चे अधिकारी बनकर अपना और बिहार का भविष्य बदलते हें। उस सीटे को सरकार ने करोड़ो में बेच कर प्रश्न पत्र लीक करवाया। मौजूदा सरकार संविधान को गिरवी रखने का काम कर रही है। ये बर्दाश्त नहीं है। वही अभियान समिति के संयोजक अविनाश कुमार सिलू ने बताया कि बीपीएससी परीक्षा दोबारा कराने में मौजूदा सरकार क्यों नहीं चाहती है। नीतीश कुमार की सरकार अब भ्रष्ट और निकम्मी सरकार बन गई है। नगर अध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि हमारी पार्टी चाहती है छात्र को न्याय मिले ।सरकार दोबारा परीक्षा कराए। प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह ने कहा कि जब तक दोबारा परीक्षा नहीं होता हम विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। इस दौरान बिंग कमांडर रंजित कुमार, अधिवक्ता रजनीश कुमार, रिजवान उस्मानी, कुमार गौतम आदि मौजूद थे।


