Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि: कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

 पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि: कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा/ बेगूसराय 

भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि 11 जनवरी शनिवार को कांग्रेस भवन , तेघड़ा में मनाई गई। कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धापूर्वक उन्हें याद किया । उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए प्रखंड  कांग्रेस  के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि शास्त्री जी ऐसे सितारे थे, जिनके चले जाने के बाद भी उनकी यादें आज भी सबके दिल में है। एक मध्यम वर्गीय शिक्षक परिवार में जन्म लेकर भी अपनी प्रतिभा से देश के प्रधानमंत्री बन अपनी अमिट छाप छोडी़। अपने सादगी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। जिला कांग्रेस सेवा दल के सरोज पासवान ने शास्त्री जी को सादगी ,देशभक्ति और ईमानदारी का प्रतीक बताया। आगे कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश के जवानों और किसानों को अपने कर्म और फर्ज के प्रति सदैव निष्ठावान रहने व खद्यान्न के क्षेत्र में निरंतर प्रगति एवं आत्म निर्भर होने का उमंग जगाया , आज भी उनका ये नारा प्रासंगिक है। मौके पर रामबाबू साह, पिंकू सिंह, श्री राम सिंह ,रमेश पांडे ,पंकज कुमार ,योगेंद्र साह के अलावे अन्य कांग्रेसी मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom