बेगूसराय में चौक चौराहा अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा गरीबों के बीच कंबल वितरण की मांग को लेकर वीर कुंवर सिंह चौक पर किया प्रदर्शन।
Sach Aaj Tak बेगूसराय संवाददाताबेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में 2500 कंबल वितरण की रखी मांग।
मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रचंड ठंड के मौसम में इंसान त्राहिमाम कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में अलाव की व्यवस्था नहीं होना, कंबल का वितरण नहीं होना नगर निगम और जिला प्रशासन की संवेदनहीनता को परिलक्षित करता है। ठंड अपने चरमोत्कर्ष पर है। ठंड की रात में गरीब कंबल के अभाव में ठिठुरने पर मजबूर है। चौक चौराहा पर अलाव जलने से भी बहुत हद तक राहत मिलती। मांग की पूर्ति नहीं होने पर हम लोग उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। मौके पर सुरेश पासवान गणेश महतो शिवप्रसाद सिंह अखिलेश साहनी राकेश साहनी मोहम्मद सत्तार मोहम्मद अशरफुल के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे।








