Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak मुख्य अतिथि संस्थान के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महंथ धर्म दास साहब ने संबोधित करते हुए कहा कि पारस से लाखो गुना बड़ा गुरू होते हैं

 बेगूसराय जिलान्तर्गत सदर प्रखण्ड के बेगूसराय नगर निगम के वार्ड नंबर 26 में विश्व कबीर दिव्य ज्योति धर्म संस्थान के तत्वावधान में बेगूसराय जिला स्तरीय कबीर पंथ संत सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सच आज तक संवाददाता रामाधार साहनी की रिपोर्ट
जिसकी अध्यक्षता संस्थान के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महंथ अशोक दास ने किया तथा मंच संचालन महात्मा राजाराम दास ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन संस्थान के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक डा० राजकुमार आजाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथासंबोधितकरते हुए कहा कि पारस के स्पर्श से लोहा सोना बनता है लेकिन पारस नहीं बन पाता है परन्तु गुरू के सम्पर्क में आने से शिष्य गुरू से भी महान बन जाता है। मुख्य अतिथि संस्थान के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महंथ धर्म दास साहब ने संबोधित करते हुए कहा कि पारस से  लाखो गुना बड़ा गुरू होते हैं ,मुख्य वक्ता संस्थान के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा० पूनम आजाद ने अपने भजन  माटी के हो बनल शरिरिया माटी में मिल जाई  गाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। विशिष्ट अतिथिगण संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष सह चकौसन ( वैशाली) के मठाधीश महंथ गौरीशंकर दास, मीरा दासिन, बौधू दास, रामाशीष दास, साध्वी शोभा दासिन, प्रभु दास, विशुनदेव दास, राजो दास, रामचंद्र दास, प्रकाश दास, नाथो दास ( खगडिया) ,रामबालक दास, साध्वी सीता दासिन, गिरिजा दासिन, शिबू दास, जयजयराम दास, सकिन्द्र दास, अगुआ छट्ठु दास, वैरागी श्रीलाल दास आदि संतो महंथों ने अपने प्रवचन भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया। आयोजक अगुआ नगीना दास तथा वैरागी गोदावरी दास ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर पुष्पों की माला पहनाकर सम्मानित किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom