Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak कड़ाके की ठंड और शीतलहर से गांव से नगर तक आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

कड़ाके की ठंड और शीतलहर से गांव से नगर तक आम जनजीवन अस्त-व्यस्त।

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा /बेगूसराय 

कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण गांव से नगर तक आम लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार की सुबह घना कोहरा था। उसके साथ ही कनकनी और शीतलहर के कारण लोग  परेशान रहे। खासकर नए साल के बाद प्रखंड में मौसम के यू टर्न लेते ही हुए मौसमी बदलाव के कारण भीषण ठंड एवं घने कोहरे से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हाड़ कपा देने वाली इस ठंड से लोगों को रोजमर्रा के कामकाज को लेकर अपने घरों से निकलना दूभर सा हो गया है। घने कोहरे एवं शीतलहर के प्रकोप के कारण बाजार सहित सड़कों पर लोगों के आवागमन में भारी कमी देखी जा रही है। वहीं विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को शिक्षा को लेकर विद्यालय आने जाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। तेघड़ा नगर और ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों एवं मुख्यालयों में अभी तक अलाव की व्यवस्था नगर व स्थानीय प्रशासन द्वारा नहीं कराई गई है इससे स्थानीय लोगों में पदाधिकारी के प्रति असंतोष का भाव बढ़ता जा रहा है। हालाके अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा बढ़ते ठंड को देखते हुए क्षेत्र के लाचार बुजुर्गों और जरूरतमंद महिला पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। लेकिन  सुबह-शाम क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था नहीं रहने से गरीब ,मजदूर और साधन बिहिन लोग ठंड में ठिठुरने को विवश हें । सुबह शाम ऑटो चालक हो या यात्री उनकी नज़रें चौक चौराहों पर अलाव की खोज में रहती है। अलाव की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बढ़ी है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से प्रखंड के विभिन्न पंचायतों व नगर क्षेत्र में गरीब लोगों के बीच कंबल व प्रखंड में नगर क्षेत्र के चौक चौराहा पर अलाव व्यवस्था करने की मांग की है।कोहरे एवं ठंड को देखकर आम लोगो को सेहत के प्रति सचेत करते हुए तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण  ने बुजुर्गो व युवाओं को इस ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े व गर्म पेय पदार्थ लेने की सलाह दी है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom