गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय में बैठक आयोजित
अनुमंडल कार्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 2025 की तैयारी को लेकर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भगवानपुर,मंसूरचक,बछवाड़ा एवं तेघड़ा प्रखण्ड के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में अनुमंडल में सभी जगह झंडोतोलन हेतु समय निर्धारित की गई। एसडीओ ने सभी लोगो को 26 जनवरी को खादी का नया झंडा फहराने का निर्देश दिया। गणतंत्र दिवस पर तेघड़ा अनुमंडल परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहद रंगोली, गीत संगीत,एवम विभिन्न प्रकार के फूड व्यंजन का स्टॉल लगाने हेतु निर्देश दिया गया है। इसमें आंगनवाड़ी सहित स्कूली बच्चों की भगीदारी रहेगी। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तेघड़ा डॉ0 रविंद्र मोहन प्रसाद डीसीएलआर चंदन कुमार,
अवर निबंधन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी तेघड़ा किशोर कुणाल, सहायक वाणिज्यकर आयुक्त, तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक सुबीर कुमार पंकज ,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार , अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचलाधिकारी रवि शंकर कुमार, शिक्षा विभाग के बीपीएम शशि भूषण प्रसाद,अग्नि शामन पदाधिकारी रविंद्र कुमार, सभी पंचायत राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, (मनरेगा), सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, भ्रमण शील पशु चिकित्सा पदाधिकारी रमेश कुमार ,
प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार, सहायक गोदाम प्रबंधक, थानाध्यक्ष तेघड़ा अमलेश कुमार , फुलवड़िया थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह,
कौशल विकास केन्द्र,
बुनियादी केन्द्र, तेघड़ा अनुमंडल पत्रकार संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।








