Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak पटना ने बेगूसराय को 50-30 अंकों से हराया।बीहट। 50 वीं गोल्डन जुबली राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी - प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पटना के नाम रहा

पटना ने बेगूसराय को 50-30 अंकों से हराया।बीहट। 50 वीं गोल्डन जुबली राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी - प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पटना के नाम रहा।

सच आज तक संवाददाता यदुनंदन जी की रिपोर्ट 

गोल्डन जुबली कप पर पटना की टीम ने कब्जा करते हुए बेगूसराय को अपने होम ग्राउंड में हरा दिया।पटना ने बेगूसराय को 50-30 अंकों से हरा दिया। पटना की ओर से सागर ने बेहतरीन खेल का परिचय दिया। वहीं बेगूसराय की ओर से आदर्श और राहुल ने अच्छा खेल दिखाया।  इसके पूर्व पहले सेमीफाइनल मैच में बेगूसराय ने लखीसराय को 33-26 अंकों के अंतर से हरा कर फाइनल के लिए प्रवेश किया। जबकि दूसरा सेमीफाइनल पटना और बक्सर के बीच खेला गया। जिसमें पटना ने बक्सर को 49-25 अंकों से पराजित कर दिया। इस अवसर पर मुख्य - अतिथि बेगूसराय नगर निगम की महापौर पिंकी देवी, - जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के प्रधान संरक्षक उपेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय, पूर्व महापौर संजय कुमार, सुगेन्द्र बाबु, सीओ बरौनी सुरजकान्त, सामहो अकहा कुरहा के सीओ नवीन कुमार, न्यू कार्बन के प्रबंधक जितेंद्र कुमार, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले के मुख्य रेफरी के रूप में शिव शंकर, अंपायर के रूप में मनु झा, अरुण कुमार, गौरी शंकर, अमित कुमार, हिमांशु कुमार, ऋतिक कुमार, आनंद कुमार थे। समारोह का मंच संचालन डॉ कुन्दन कुमार ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, चैयरमैन श्याम नंदन सिंह पत्रालाल, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, राजेश कुमार टुना, राजकुमार राजू, संजय कुमार, पवन कुमार सहित अन्य के द्वारा खिलाड़ियों का उत्साह वर्द्धन किया गया। खेल की उद्घोषणा शिक्षक दिलीप कुमार, सुजीत कुमार, अंशु कुमार, प्रभात कुमार ने किया।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom