Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak तेघड़ा में एलेक्सिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंगेर ने पटना को 31 रनों से हराया । अभिरंजन को मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब

तेघड़ा में एलेक्सिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंगेर ने पटना को  31 रनों से हराया। अभिरंजन को मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब

सच आज तक इलेक्शन संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा/ बेगूसराय 

10 जनवरी शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय तेघड़ा के मैदान में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब तेघड़ा द्वारा आयोजित स्व. राजेश सिंह स्मृति अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट एलेक्सिया कप 2025 का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मैच मुंगेर और पटना के बीच खेला गया। मुंगेर नने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। पटना  की टीम ने 124 रन पर ही सिमट गई।  मैन ऑफ द मैच मुंगेर के अभिरंजन  को दिया गया। मौके पर समाजसेवी डॉक्टर सोनू शंकर, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश नेत्री सह महिला आयोग की पूर्व सदस्य रीना चौधरी एवं वायु सेवा से अवकाश प्राप्त एवं तेघरा विधानसभा के भाभी प्रत्याशी चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी ने संयुक्त रूप से मैच का उद्घाटन किया। समाजसेवी दो सोनू शंकर ने कहा कि क्रिकेट खेल युवाओं को अनुशासन सिखाता है। खेल स्वास्थ्य के दृष्टि से भी बेहतर है। खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। वही वही चंद्रप्रकाश सिंह आनंद जी ने कहा की अधिकांश गांव में खेल की सुविधा नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में मौका नहीं मिल पाता है खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में प्रेषित करने के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठानी चाहिए। आज के समय में युवा मोबाइल की लत का शिकार होने से खेलों से पीछे रहा है। और अपराध की ओर अग्रसर हो रहा है जिससे उनके भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। रीना चौधरी ने कहां की किसी भी खेल में एक टीम जीत तो दूसरी टीम हारता है पराजित टीम को निराश नहीं होनी चाहिए। मौके पर टीम मैनेजर श्याम प्रसाद, सचिव संतोष कुमार राय, सह सचिव राजीव सिंह, कप्तान अनुराग गौतम उप कप्तान रोशन पाठक, अविनाश कुमार  एवं नरेश पोद्दार आदि मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom