जन सुरज के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का फूंका पुतला।70 वीं बीपीएससी परीक्षा दोबारा कराने की मांग।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा / बेगूसराय जय बिहार जय जय बिहार नीतीश कुमार मुर्दाबाद। भ्रष्ट और निकम्मी सरकार होश में आओ के नारा लगाकर प्रदर्शन करते दिखे जन सुराज के कार्यकर्ता और नेता । दर असल गुरुवार को नगर परिषद बरौनी में 70वीं बीपीएससी दोबारा परीक्षा करने की मांग तथा पटना गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन के दौरान नीतीश कुमार के प्रशासन के द्वारा जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के साथ बदसुलूकी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही मुख्य मंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद और पुनः निकम्मी सरकार होश में आओ बीपीएससी परीक्षा दोबारा कराने जैसे तीव्र नारा लगाते हुए फुलवड़िया बाजार से राजेंद्र रोड के वाटिका चौक तक प्रदर्शन किया। वही वाटिका चौक पर मुख्य मंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस संबंध मे जन सुराज पार्टी के राज्य समिति सदस्य कुमार गौतम ने आंदोलन के जरिए सरकार को यह संदेश दिया कि जन सुराज पार्टी और छात्र समाज किसी भी कीमत पर अन्याय और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगा। जिस बीपीएससी परीक्षा को पास कर गरीब के बच्चे अधिकारी बनकर अपना और बिहार का भविष्य बदलते हें। उस सीटे को सरकार ने करोड़ो में बेच कर प्रश्न पत्र लीक करवाया। मौजूदा सरकार संविधान को गिरवी रखने का काम कर रही है। ये बर्दाश्त नहीं है। वही राज्य समिति सदस्य रिजवान उस्मानी ने बताया कि बीपीएससी परीक्षा दोबारा कराने में मौजूदा सरकार क्यों नहीं चाहती है। नीतीश कुमार की सरकार अब भ्रष्ट और निकम्मी सरकार बन गई है। हमारी पार्टी चाहती है छात्र को न्याय मिले ।सरकार दोबारा परीक्षा कराए। जब तक दोबारा परीक्षा नहीं होता हम विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। इस दौरान संविधान सभा के डॉक्टर रजनीश कुमार, राज्यसमिति सदस्य बिंग कमांडर रंजित कुमार, मोहम्मद रिजवान उस्मानी, सुधांशु कुमार, तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह, मंसूरचक अध्यक्ष मोहम्मद मजहर अली, पार्टी के नगर परिषद बरौनी अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास, महिला अध्यक्ष संगीता कुमारी, महासचिव मोहम्मद आजाद, नगर उपाध्यक्ष सूरज कुमार, राहुल कुमार, नीतीश कुमार, अविनाश कुमार सहित नगर परिषद बरौनी मीडिया प्रभारी भानु प्रताप सिंह मौजूद थे।






