Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak नव वर्ष 2025 के आगमन को लेकर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर उमड़ा सैलाब

 नव वर्ष 2025 के आगमन को लेकर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर उमड़ा सैलाब


 लोग एक दूसरे से मिलकर बुकेऔर गुलाब का फूल देकर शुभकामनाएं दी 

आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

 नव वर्ष 2025 के शुभ आगमन को लेकर बेगूसराय के जिले वासि उनके स्वागत की तैयारी में लग हुए हें । मंगलवार की रात 12 बजे की घंटी बजते ही हैप्पी न्यू ईयर 2025 के स्वागत लोग करना शुरू कर दिया। जिले भड़ के लोग  आतिश बाजी के साथ केक काटकर व डांस करके नव वर्ष का स्वागत किया।  

बुधवार की अहले सुबह से ही लोग एक दूसरे से मिलकर बुके और गुलाब का फूल एक दूसरे को देकर  शुभकामनाएं दी। नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए लोग मंझौल के शक्तिपीठ स्थल के नाम से प्रसिद्ध माता जय मंगला मंदिर में पूजा अर्चना किया, और वहीं पर   सपरिवार पिकनिक भी मनाया। साथ ही साथ नौका पर चढ़कर कावर झील का भ्रमण कर आनंद उठाया। माता जय मंगला का मंदिर सज धज कर पूर्व से तैयार था। वहीं आने वाले  लाखों लोगो की भीड़ को लेकर जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी पुरी तैयारी कर रखी थी। जबकि जिला मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूरी पर उत्तर  दिशा में अवस्थित माता जय मंगला का मंदिर है । जो मंझौल गढ़पुरा रोड में  पड़ता है । जहां गढ़पुरा  सड़क से जय मंगला मंदिर का रास्ता लगभग 3 किमी काफी जर्जर है ।इस शक्तिपीठ स्थल के तरफ किसी भी जनप्रतिनिधियों का ध्यान कभी भी नहीं जाता है । 

कावर झील को पत्रकारों द्वारा सोमवार 31 दिसंबर को वहाँ पहुंचकर  पुरा मुआइना किया तो, यह देखा कि पहले यहाँ मंझौल कावर झील मे पानी चारो तरफ भड़ा रहता था। , लेकिन इस बार वर्षा नहीं होने के कारण पानी पर्याप्त मात्रा में कावर झील में नहीं है, जिस कारण नौका पर घूमने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है । लेकिन फिर भी लोग काफी संख्या में नौका बिहार  कर कावर झील मे घूमने  का आनंद उठाया। 

 वही विष्णुपुर का नौलखा मंदिर भी नव वर्ष के लिए सजधज कर है पूरा तैयार है।

01 जनवरी को शहर के विष्णु पुर नौलखा मंदिर में लोग अपने परिवार के साथ घूमने के लिए पहुंचते हें। इसको लेकर नौलखा मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला  भी लगवाया गया है। वही कई चाट, पकौड़े, चाऊमीन और हरेक माल की दुकानें भी महिलाओं के लिए सज गई है । 

 बुधवार को लोग यहाँ पर भी पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे। इसके अलावा जिले के गढ़पुरा मंदिर, सिमरिया गंगा धाम सिमरिया के शक्तिपीठ सर्वमंगलाअध्यात्म सिद्धाश्रम सहित विभिन्न धार्मिक व आध्यात्मिक स्थलों पर लोगों ने पहुंचकर पूजा अर्चना के साथ नया साल का आनंद उठाया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom