नव वर्ष के मौके पर एसडीओ ने गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए गरीबों, बुजुर्गों और असहाय लोगों के बीच तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार ने नव वर्ष 1 जनवरी बुधवार को सामाजिक सुरक्षा के तहत अनुमंडल कार्यालय परिसर सहित क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जाकर गरीब व असहायों के बीच कंबल का वितरण किये। इस दौरान एसडीओ ने कहा कि सर्दी का प्रकोप इनदिनों लोगों को झेलना पड़ रहा है। दिन में भी बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। जबकि रात में हालात और भी ज्यादा खराब हो रही है। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव को कंबल का वितरण किया गया। वहीं एसडीओ ने शहर के कई स्थानों पर जाकर सर्दी से ठिठुरते लोगों को कंबल ओढ़ाकर राहत प्रदान किया। कंबल पाने वालों में बड़ी संख्या में वृद्ध महिलाएं एवं पुरुष शामिल हें। एसडीओ श्री कुमार द्वारा दिये गये कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी के भाव स्पष्ट देखे जा सकते थे। एसडीओ ने बताया कि गरीब के चेहरे में खुशी देख कर आत्म संतुष्टि होती है। उन्होंने बताया कि अनुमंडल प्रशासन द्वारा गरीबों एवं असहायों के बीच बांटा गया। वहीं उन्होंने कहा कि आज 30 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। आगे भी क्षेत्र में कंबल का वितरण जारी रहेगा



