बजलपुरा गांव के 105 वर्षीय बुजुर्ग सज्जन प्रसाद सिंह का निधन
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा प्रखंड व नगर परिषद अंतर्गत बजलपुरा ग्राम के 105 वर्षीय बुजुर्ग सज्जन प्रसाद सिंह पिता स्वर्गीय शोभी लाल सिंह का निधन नव वर्ष के अहले सुबह बुधवार को उनके पैतृक आवास पर हो गया। स्वर्गीय सज्जन सिंह के पुत्र ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव और बिहार में किसान आंदोलन के चर्चित नेता अशोक प्रसाद सिंह ने बताया कि वे 105 वर्ष के थे। उनका जन्म 1920 में हुआ था। काफी दिनों से परिवार का हिस्सा बन कर और बच्चो को प्यारी प्यारी कहानियां सुनाने वाले बाबा के नाम से टोला के बीच सुप्रसिद्ध सज्जन सिंह व्यक्तित्व के धनि, मिलनसार और सबसे प्रिय उम्रदराज नेक इंसान थे। उनके निधन से पूरा परिवार और शुभचिंतक काफी दुखी है। उनके पुत्र श्री सिंह ने दुःख जताते हुए कहा कि आज पिता जी हमारे बीच नहीं रहे वे हमारे परिवार के गार्जियन थे जो उचित उनुचित सभी बातो और अपने अन्य्भावो को हमेशा हमसे सांझा करते थे। मुझे आज काफी दुःख हो रहा है। प्रभु उनको अपने चरणों में स्थान दे। वही गांव व क्षेत्र में गम का माहौल बना हुआ है। सौ साल से अधिक लोगों के बीच अब उनकी यादे ही रह गई है । निधन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक सरोकार से जुड़े लोग उनके घर पर जुट गए। उनकी अंतिम शव यात्रा 2 जनवरी गुरुवार को 9:00 बजे उनके आवास से निकल जाएगी। उनका अंतिम अंत्येष्टि बजलपुरा गंगा घाट पर किया जाएगा। वे अपने पीछे एक पुत्र ,पुत्र वधु तथा दो पौत्र और एक पौत्री दो नतनी सहित भरे पूरे परिवार छोड़ गए।


