राजीव कुमार वर्मा जिला भाजपा अध्यक्ष के रूप में दूसरी बार निर्विरोध चुने गए।
सच आज तक संवादाता अशोक ठाकुर की रिपोर्ट
बेगूसराय: भाजपा बेगूसराय के जिला अध्यक्ष के रूप में लगातार दूसरी बार राजीव कुमार वर्मा निर्विरोध चुने गए। बेगूसराय शहर के एक होटल में आयोजित संगठन पर्व समारोह में उपस्थित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल कमिटी, जिला कोर कमेटी, जिला पदाधिकारी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और निवर्तमान मंडल अध्यक्ष की मौजूदगी में राजीव कुमार वर्मा के नाम की घोषणा भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बिहार सरकार के वन पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, प्रदेश महामंत्री सह बेगूसराय के क्षेत्रीय प्रभारी ललन मंडल, सह प्रभारी रविंद्रन रंजन के द्वारा की गई। जिला अध्यक्ष के रूप में राजीव कुमार वर्मा के नाम की घोषणा के उपरांत हाल में उपस्थित सभी लोगों ने गर्मजोशी के साथ ताली बजाकर स्वागत किया । वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता गर्म जोशी के साथ चादर एवं माला से जिला अध्यक्ष का स्वागत किया एवं उन्हें बधाई दिया।
*पुराने कार्यकाल की उपलब्धियों से ही मिला काम को इनाम*
संगठन पर्व चुनाव के तहत 17 सदस्यों की कोर कमेटी में एकमात्र नाम राजीव वर्मा के रूप में जिला अध्यक्ष के लिए चयन किया गया एवं निर्विरोध उन्हें पुनः पार्टी का अध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से पधारे बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा करते हुए राजीव कुमार वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि राजीव कुमार वर्मा का पिछला कार्यकाल काफी शानदार व उपलब्धियों से भरा हुआ रहा। उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जिला अध्यक्ष महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश महामंत्री ललन मंडल ने कहा कि राजीव वर्मा के कुशल नेतृत्व में बेगूसराय भारतीय जनता पार्टी उसी अंदाज में जिस प्रकार इनका पुराना कार्यकाल उपलब्धियां से भरा रहा। जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा के उपरांत भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, प्रदेश एवं जिला कोर कमेटी के सभी सदस्य सहित प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ताओं पर भरोसा करते हुए पार्टी ने लगातार मुझे दूसरी बार जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। मैं सभी को विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी ने जिस उम्मीद व भरोसा के साथ दूसरी बार मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मैं इस जिम्मेदारी पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कार्यक्रम में मंच पर विधान पार्षद सर्वेश सिंह, पूर्व विधायक श्री कृष्ण सिंह, ललन कुँवर क्या अलावे भारी संख्या में भाजपाई मौजूद थे


