भाजपा सरकार शिक्षक और छात्रों के साथ कर रही सौतेला व्यवहार: अभिनव अकेला
तेघड़ा एआईवाईएफ के 9 वां अंचल सम्मेलन संपन्न अतुल अंजान बने सचिव, अमरेंद्र अध्यक्ष
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा, एआईवाईएफ तेघड़ा अंचल का 9 वां अंचल सम्मेलन रविवार को बरौनी एक वाणी विलास संस्कृत उच्च विद्यालय के प्रांगण में विधिवत संपन्न हो गया । जिसकी अध्यक्षा नौजवान संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार चिंटू ने किया और झंडा तोलन राज्य उपाध्यक्ष अभिनव कुमार अकेला ने किया सीपीआई नेता जुलुम सिंह ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है लेकिन केंद्र सरकार और राज्य सरकार के गलत नीति के कारण सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। केंद सरकार ने हर वर्ष 2 करोड़ नौकरी का वादा किया था लेकिन युवाओं को धर्म के नाम पर केवल गुमराह किया जा रहा है। वही अभिनव कुमार अकेला ने कहा कि पूरी दुनिया के अंदर भारत का शैक्षिक स्तर सदा उम्दा रहा है। मगर मोदी राज के अंदर शिक्षा के स्तर में गिरावट आई है। लगातार शिक्षक और छात्रों के साथ भाजपा की सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। देश के अंदर लागू नई शिक्षा नीति छात्रों की शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने के बदले ह्रास कर रही है। जिससे छात्रों और देश को पीछे ले जा रही है। इसके लिए समान शिक्षा - स्वास्थ्य प्रणाली लागू करना होगा। नौजवान के सामने कठिन समस्या है पहले पढ़ाई करते हें उसके बाद योग्यता के अनुसार नौकरी नहीं मिलती है। बड़े पैमाने पर युवाओं को पलायन करना पड़ता है। सम्मेलन की मौके पर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुति के बाद चर्चा उपरांत 15 सदस्यीय नई टीम की गठन की गई जिसमें अतुल राय अनजान सचिव और अमरेंद्र कुमार अध्यक्ष, अभिषेक कुमार सह सचिव, जमील अख्तर उपाध्यक्ष, गुंजन पंडित कोषा अध्यक्ष, सर्वसम्मति चुने गए। सम्मेलन सत्र को तेघड़ा सीपीआई अंचल मंत्री परमानंद सिंह, किसान नेता दिनेश सिंह, एटक नेता रविंद कुमार आदि ने संबोधित किया। मौके पर विभिन्न गांव के नौजवान संघ के कार्यकर्ता मौजूद थे।


