Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak सरोज कुमार पासवान को कांग्रेस सेवा दल बेगूसराय के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी गई बधाई

 सरोज कुमार पासवान को  कांग्रेस सेवा दल बेगूसराय के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी गई बधाई


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा प्रखंड के  पिढ़ौली (बाजितपुर) निवासी सरोज कुमार पासवान  को बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी मुख्य संघठक  डॉ संजय कुमार ने कांग्रेस सेवा दल बेगूसराय के जिला कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। डॉ संजय कुमार ने मनोनीत पत्र में कहा है कि कांग्रेस पार्टी की सेवा दल के नीतियों एवं सिद्धांतों का अनुपालन करते हुए प्रायोजित पार्टी कार्यक्रमों को सक्रियता के साथ कार्यान्वित कराएंगे। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह की अपेक्षा के अनुरूप स्थानीय स्तर पर कांग्रेस सेवा दल संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएंगे। सरोज कुमार पासवान को बेगूसराय सेवादल के जिला कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिला कांग्रेस सहित तेघड़ा प्रखंड के कांग्रेस नेताओं ने डॉ संजय कुमार एवं जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन को साधुवाद देते हुए आभार प्रकट किया है। नेताओं ने कहा है कि सरोज कुमार पासवान कांग्रेस के समर्पित ऊर्जावान नेता हें। इनके मनोनयन से आगामी विधानसभा चुनाव में तेघड़ा विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्र में महागठबंधन के प्रत्याशियों को जीत दिलाने में अहम भूमिका होगी।  इनके पिता स्वर्गीय वासुदेव पासवान  भी अपने जीवन के अंतिम समय तक कांग्रेस के कर्मठ नेता के रूप में पहचान बनाए हुए थे। बधाई देने वालों में कांग्रेस प्रदेश नेत्री रुचि सिंह,जिला उपाध्यक्ष चुनचुन राय, जिला महा सचिव राजीव रंजन सिंह, जिला सचिव रवि रंजन कुमार, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन सिंह गांधी, संजय सिंह,सुबोध सिंह, तेघड़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कुमार, नगर अध्यक्ष रणधीर मिश्रा, रणजीत सिंह उर्फ राजा बाबू,दीपक कुमार सिंह, रामबाबू साह , एहसान रिजवी, मोहम्मद अताउर  रहमान ,उत्तर तेघड़ा मंडल अध्यक्ष सुकुल सिंह, राजेश कुमार सरवन, प्रमोद भारती, हरिवंश कुमार सिंह, बैजनाथ चौधरी,  राजेश सिंह, ब्रजकिशोर चौधरी आदि ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom