वत्स सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 31 लोग बने महादानी
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
वत्स सेवा समिति परिवार द्वारा मंसुरचक फौजी मार्केट में मिनी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वत्स सेवा समिति के सदस्यों एवं ब्लड बैंक के कर्मियों के नेतृत्व में टीम ने रक्तदान से पहले की प्रक्रिया पूरी करते हुए रक्तदाताओं के फार्म भरवाए। सामान्य परीक्षण में स्वस्थ मिलने के बाद रक्तदाताओं से रक्तदान कराया गया। रक्तदान की प्रक्रिया की शुरुआत मंसुरचक थाना के एस आई फ्रूटी कुमारी के रक्तदान से प्रारंभ हुई। रक्तदान के मौके पर एस आई फ्रूटी कुमारी ने सभी रक्त वीरों क़ रक्तदान के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान चार धाम के पुण्य की तरह होता है। जहां अपने रक्तदान से किसी अन्य व्यक्ति की जान बचाने का पुण्य मिलता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पूरे साल में अधिकतम तीन बार स्वैच्छिक रक्तदान जरूर करनी चाहिए। वही वत्स सेवा समिति के सचिव रजनीश कुमार ने जिले वासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि रक्त दान किए गए रक्त से कई लोगों की जिंदगी बच सकती है। रक्तदान करने वालों में अजीत कुमार ,राजीव कुमार, अवनीश कुमार ,नितीश कुमार, कमलेश कुमार ,मनीष कुमार , विवेक कुमार ,शिव दर्शन कुमार, दिगंबर कुमार सहित 31 रक्तदाताओं ने अपना स्वैच्छिक रक्तदान किया । वही शिविर को सफल बनाने में रोशन कुमार, पिंटू कुमार, रजनीश वत्स, अतुल रोहित, अहियापुर के मुखिया राममूर्ति चौधरी के सहयोग के साथ ही रोटरी क्लब की टीम के द्वारा सुरक्षित रक्त संग्रह किया गया।


