Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर )की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

 हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर )की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। 


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की गई। इस बैठक में करीब 9 प्रस्ताव पारित हुए। जिसमें जीविका, ममता, आशा को सरकारी नौकरी दिलाने से लेकर बेरोजगारों को पांच हजार रुपए, 200 यूनिट फ्री बिजली सहित कई प्रस्ताव पारित हुए।

दरअसल राजधानी में हम पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 9 प्रस्ताव पारित हुए। दीक्षा भूमि नागपुर में बाबा साहब की लगे विशाल प्रतिमा… दिल्ली की सड़कों का नाम बदला जाए आजादी के शहीदों और बड़े महापुरुषों के नाम , मध्यम वर्ग के लिए लाई जाए सस्ती स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी.. बिहार में सभी तरह के पेंशन कम से कम 2000 किया जाए..

बिहार में घरेलु उपयोग के लिए 200 यूनिट और 5 एकड़ तक के किसानों को सिंचाई हेतु बिजली पूर्णतः मुफ्त की जाए.. जीविका दीदी, ममता दीदी, आशा दीदी, रसोइया सहित ऐसे सभी लोगों की नौकरी को पूर्णत : सरकारीकृत की जाए.. बेरोजगारी नियोजन भत्ता 5 हजार की जाए.. बिहार में माता सबरी सम्मान योजना लाकर सभी वर्ग की बेटियों को लाभ दिया जाए…बाबा साहब की मूर्ति स्टैचू ऑफ़ यूनिटी की तर्ज पर हो..

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का प्रस्तावना

1- भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीम राव अंबेडकर जी की दीक्षाभूमि (नागपुर) में विशाल प्रतिमा की स्थापना हेतु हम (से०) की एक प्रतिनिधिमंडल माननीय प्रधानमंत्री जी से मिलकर ज्ञापन सौंपना।

2-बिहार प्रदेश में माता सबरी सम्मान योजना लागू कर सभी वर्गों के बेटियों को लाभ दिलाना।

3- किसी भी तरह के पेंशन को कम से कम 2000 रुपये प्रति माह करना चाहिए और उसमें सरकारी कर्मचारियों के साथ महंगाई भत्ता की तरह बढ़ाई जाए। इसके लिए हम (से०) के एक प्रतिनिधिमंडल बिहार के माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर ज्ञापन सौपना।

4- बालिकाओं के सामान्य एवं व्यवसायिक शिक्षा को पूर्णतः मुफ्त किया जाए।

5-जीविका दीदी, रसोइया, आशा दीदी, ममता दीदी सहित अन्य ऐसी सभी सेवाओं को पूर्णतः सरकारी करण की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom