रंग समूह प्ले स्कूल का 15वां स्थापना दिवस संपन्न
रंग समूह के बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
-रंग समूह प्ले स्कूल बारो का 15वां स्थापना सह वार्षिकोत्सव का आयोजन अभेदानन्द आश्रम बारो में मंगलवार को भव्य रूप से आयोजन किया गया ।मुख्य अतिथि के रूप में आर्य समाज के जिला प्रधान सह वरिष्ठ रंगकर्मी शिवजी आर्य, निदेशक फुलेना राय,प्राचार्या कंचन सक्सेना,वरिष्ठ साहित्यकार श्याम नंदन निशाकर,मध्य विद्यालय बारो के प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह,सांस्कृतिक कलाकार अशोक कुमार पासवान ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। अतिथियों ने इस स्कूल की व्यवस्था को इलाके का गौरव बताया।कहा कि पढ़ाई के साथ- साथ बच्चों के सर्वांगीण यह रंग समूह प्ले स्कूल विकास को लेकर हमेशा जागृत रहता है।इस मौके पर बाल कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।जिसमें लोकगीत, भक्तिगीत, देश प्रेम से जुड़े गीत, नारी सशक्तिकरण आधारित सुन भारत की नारी,माता पिता का प्यार आधारित झांकियां दर्शकों को काफी मोहित किया।वहीं वरिष्ठ रंगकर्मी शिवजी आर्य व कवि निशाकर ने प्रेरणादायी कविताओं का पाठ कर लोगों को आनंदित किया।अतिथियों के द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।मंच संचालन रंजीत कुमार सिंह,संतोष आर्य,लवली कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर रीतू कुमारी ,साधना मिश्रा, शालिनी ,रागिनी, गुंजा, चंदा, वंदना, साधना ,स्नेहा, निशा, अंकिता, ममता, बिन्दु, लक्ष्मी, बबलू, गुलजार, पप्पु , नौसाद आदि बच्चों का योगदान सराहनीय रहा।


