कवि सम्मेलन में खुलेगा हास्य- व्यंग का पिटारा
संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बेगूसराय के सर्वोदय नगर में तरुण सांस्कृतिक चेतना समिति के जिला कार्यालय सुखदेव सभागार में मंगलवार को तेघड़ा में 29 दिसंबर 2024 रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन के भव्य आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेन्द्र कुमार सिंह ने की। बैठक में तेघड़ा के डीपीएस स्कूल के परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन के आयोजक तरुण सांस्कृतिक चेतना समिति बेगूसराय के अध्यक्ष आनंद कुमार जायसवाल एवं सचिव मिन्टू कुमार झा ने बताया कि कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता एवं विशिष्ट अतिथि सेना के वरीय पदाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह होंगे। कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़,मधुबनी, मुजफ्फरपुर,सीतामढ़ी,वैशाली, मुंगेर,हाजीपुर,पटना,गया, अररिया,सहित सीमावर्ती जिला समस्तीपुर के कुछ कवि आने की सहमती प्रदान किये है। कवि सम्मेलन में आमंत्रित सभी कवियों को मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता दिनकर साहित्य कला सम्मान से सम्मानित करेंगे। शिक्षक नेता सह जेपी संपूर्ण क्रांति मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि साहित्य से बढ़कर कोई ऐसा शब्द नहीं है जो अच्छे रास्ते दिखाते है। साहित्य से मुझे ज्ञान प्राप्त होते है। उसके पद चिन्हों पर चलना चाहिये। साहित्यकार मिन्टू कुमार झा ने कहा कि साहित्य समाज के व्यक्तियों का नैतिक व मानसिक विकास करके उसे संस्कारवान बनाता है। साहित्य में बड़ी शक्ति होती है। वह युग परिवर्तन का क्षमता रखता है। राष्ट्र पर विपत्ति आने पर साहित्य उसमें जोश भरता है। इस प्रकार समाज और संस्कृति के परिवर्तन में साहित्य की भूमिका अविश्वस्नीय है।


