कुश्ती मल्लयुद्ध प्रतियोगिता का उद्घाटन भूमी पूजन करके किया गया उद्घाटन बिहार के नामचीन पहलवान उतरे मल्लयुद्ध पीच पर
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
मंसूरचक प्रखंड के नर नारायण सिन्हा प्लस टू विद्यालय मंसूरचक मे राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र कुमार मेहता विशिष्ट अतिथि, बिहार राज्य के खेल निदेशक महेंद्र कुमार, बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद सहित अन्य ने भूमी पूजन कर किया। अतिथियों का सम्मान रेफरी विवेक भारद्वाज ने किया। कुश्ती प्रतियोगिता पीच पर पहलवान उतरा.मुख्य रेफरी विवेक भारद्वाज,भोरीक सिंह यादव, अंतरराष्ट्रीय कोच सह रेफरी अजय कुमार यादव मौजूद थें.पहली पाली में बक्सर के चंदन कुमार,विजय कुमार यादव के बीच मल्लयुद्ध शुरू हुई जिसमें विजय कुमार यादव को रेफरी ने विजय घोषित किया.शेष पहलवान अपनी -अपनी जलवा को निखारने में भीड़े थें.उक्त प्रतियोगिता स्थल पर खेल प्रेमियों के साथ अन्य जनमानस से खेल मैदान खचाखच भड़ी हुई थी.उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुयें खेल मंत्री सुरेंद्र कुमार मेहता ने कहा कि बिहार सरकार माननीय मुख्यमंत्री जी खेल को आगे बढ़ावा देने के लियें जोर शोर से काम कर रहे हैं.प्रथम स्थान के विजयता को चांदी का गदा,एक लाख रूपया नगद पुरस्कार दिया जायेगा.उक्त कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक भी जिला से प्रतिनियुक्त हैं जो अपने कर्तव्य का निर्वहन करते देखे गये.डीएसपी डाक्टर रविन्द्र मोहन प्रसाद , एसडीओ राकेश कुमार बीडीओ सुभाष कुमार प्रशासनिक ब्यवस्था को सुदृढता के साथ खेल मैदान में तटस्थ रहे .खेल में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमी , शिक्षा विद सहित अन्य उपस्थित थें.कुश्ती प्रतियोगिता में 190 पुरुष,46 महिला खिलाडियों ने भाग लिया.देर रात तक कुश्ती प्रतियोगिता चल रहा था।


