Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

वत्स सेवा समिति को मिला मानवता रक्षक सम्मान

 वत्स सेवा समिति को मिला मानवता रक्षक सम्मान 


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बेगूसराय जिले के प्रमुख सामाजिक संस्था वत्स सेवा समिति द्वारा  रक्तदान एवं सामाजिक बदलाव के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री विष्णु नाट्य कला परिषद विष्णु की धरती वैशाली द्वारा मानवता रक्षक सम्मान  2024 से सम्मानित किया गया। वत्स सेवा समिति प्रधान कार्यालय (दुलारपुर) बेगूसराय के सचिव रजनीश कुमार, समिति के प्रतिबद्ध कार्यकर्ता अतुल रोहित एवं सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया गया। वत्स सेवा समिति को यह सम्मान मिलने पर बेगूसराय के समाजसेवी डॉक्टर सोनू शंकर,संस्थान के अध्यक्ष अविनाश कुमार शंभू, अवकाश प्राप्त डीएसपी सुनील कुमार, रंजीत कुंवर,शुभम भारद्वाज सहित दर्जनों प्रशंसकों ने  खुशियां जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान रक्तदाताओं को समर्पित है जो लगातार जरूरत के समय  पर रक्तदान करके जरूरतमंदों की सेवा करते रहते हें। इस उपलब्धि पर सचिव रजनीश कुमार ने बताया कि समिति पिछले 4 वर्षों से बेगूसराय सहित बिहार प्रांत एवं दूसरे राज्यों में भी हज़ारों जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराई है। साथ ही 2023 और 2024 में सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन करके एक दर्जन वर- वधू का दांपत्य जीवन की शुरुआत करवाई। वही प्राकृतिक आपदाएं के समय भी समिति जनहितकारी कार्य के लिए समर्पित रहती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom