आरक्षी अधीक्षक बेगूसराय के आदेश पर एक वारंटी की गिरफ्तारी के साथ फरार चल रहे सात आरोपियों के घरों पर चिपकाया इश्तिहार
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बेगूसराय आरक्षी अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार फुलवरिया थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद के नेतृत्व में न्यायालय के वारंट एवं कुरकी जपती वारंटी के गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी अभियान चलाए जा रहे है। बताया जाता है कि इस अभियान के तहत बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के फुलवरिया दो पोखर मोहल्ला निवासी मोहम्मद मुन्ना के पुत्र मोहम्मद सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वही वही बरौनी नगर परिषद के विभिन्न वार्डो के संगीण मामलों के फरार चल रहे नामजद अपराधियों को पुलिस द्वारा या तो न्यायालय में हाजिर होने या फिर थाने में हाजिर होने को लेकर विभिन्न वाडो के अभियुक्तों के घर ढोल बजाकर नियमानुसार उनके घरों पर इश्तिहार चिपकाया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह के साथ-साथ एस आई उपेंद्र कुमार सिंह, गौतम कुमार आदि पुलिस बल के साथ मौजूद थे।



