Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

एकजुट प्रयास से होगा समस्याओं का निदान : खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता

 एकजुट प्रयास से होगा समस्याओं का निदान : खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता

आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


राजनीतिक भावनाओं से ऊपर उठकर एकजुट प्रयास से हर समस्या का निदान सम्भव है। उक्त बातें बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने तेघड़ा बाजार में विभिन्न समस्याओं को लेकर आयोजित तेघड़ा विकास संघर्ष समिति की बैठक में कही। मंगलवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता तारकेश्वर प्रसाद सिंह ने की। मौके पर तेघड़ा विकास संघर्ष समिति की ओर से खेल मंत्री को माँगों का ज्ञापन सौंपा गया जिसमें श्रीकृष्ण चौक एनएच 28 पर फ्लाईओवर का निर्माण, सिविल कोर्ट तेघड़ा का भवन निर्माण प्रक्रिया को शीघ्र प्रारम्भ करवाने, तेघड़ा अयोध्या गंगा घाट का पर सड़क, सीढ़ी और यात्री पड़ाव का निर्माण तथा पुलिस चौकी की स्थापना एवं नगर परिषद क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था शीघ्र करने की माँग शामिल है। खेलमंत्री ने समस्याओं के निदान के लिये हर सम्भव कदम उठाने का आश्वासन दिया। संयोजक शशिभूषण भारद्वाज ने कहा कि  तेघड़ा का इतिहास बहुत पुराना है लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति के आभाव में इसका अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। सभा को अधिवक्ता प्रमोद सिंह, पैक्स अध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह, शालिनी देवी, राजीव रंजन सिंह, रमेश प्रसाद सिंह, विवेक गौतम, गिरधारी लाल शर्मा, अशोक सिंह भासो आदि लोगों ने भी सम्बोधित किया। मौके पर डॉ0 उग्रनारायण पंडित, सुरेन्द्र सिंह, उपेन्द्र मेहता, मो0 अफरोज, भोला पासवान आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन सचिव पवन ठाकुर ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom