Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

किसानों को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराएं खाद : बीडीओ तेघड़ा

 किसानों को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराएं खाद : बीडीओ तेघड़ा 


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन में 16 दिसंबर सोमवार  को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान एवं संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार ने किया। इसमें निगरानी समिति के सदस्य एवं थोक व खुदरा उर्वरक विक्रेता उपस्थित रहे। मौके पर निगरानी समिति के सदस्यों ने बारी बारी से अपने विचार प्रकट किए। सदस्यों ने कहा कि खरीफ की फसलों में जिस तरह किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से थोक एवं खुदरा विक्रेता के द्वारा उर्वरक उपलब्ध कराया गया है, उसी तरह रवि फसल में किसानों को उर्वरक मुहैया कराया जाए। उपस्थित लोगों ने कहा कि संबंधित पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के माध्यम से उर्वरक उपलब्ध हो ताकि किसानों को प्रखंड मुख्यालय में उर्वरक लेने आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, बल्कि अपने पंचायत में ही उर्वरक उठाव कर पाएंगे। निर्धारित मूल्य पर किसानों  को खाद मिल सके। किसान नेता दिनेश सिंह ने उर्वरक विक्रेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि रवी फसल की बुवाई के समय किसानों को ऊंची दर पर डीएपी उपलब्ध करवाया गया अब पटवन का समय है तो खुदरा यूरिया भी निर्धारित मूल्य से कहीं अधिक ऊंची दर में उपलब्ध कराई जाती है। इसकी शिकायत पदाधिकारीयों से की गई  लेकिन पदाधिकारी स्तर से  कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने बैठक के दौरान थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को निर्देश देते हुए निर्धारित दर पर ही किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक में प्रखंड राजस्व पदाधिकारी अभिषेक सौरभ,उर्वरक निरीक्षक राकेश कुमार ,मनोज कुमार ,मृत्युंजय कुमार ,अशोक चौधरी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा अंचल कार्यालय सचिव रविंद्र कुमार,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गुड्डू, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के जिला मीडिया प्रभारी अशोक कुमार ठाकुर, प्रगतिशील किसान सुधीर राय, हरे राम सिंह,पंचायत समिति सदस्य ज्योति सिंह, के अलावे विभिन्न उर्वरक विक्रेता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom