Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

तेघड़ा जन सुराज प्रखंड कोर कमेटी की बैठक आयोजित।

 तेघड़ा जन सुराज प्रखंड कोर कमेटी  की बैठक आयोजित।


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

16 दिसंबर सोमवार को  जनसुराज नगर परिषद् तेघड़ा एवं ग्रामीण कोर कमेटी की प्रखंड स्तरीय संयुक्त  बैठक तेघड़ा नेशनल हाईवे 28 अवस्थित पार्टी की अनुमंडलीय कार्यालय में राज्य समिति सदस्य कुमार गौतम के के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया कृष्ण मोहन  सिंह ने किया । बैठक में जनसुराज को धरातल पर लाने तथा जन जन तक पहुँचाने के लिए नगर के सभी वार्डों एवं प्रखंड के सभी 13 पंचायत के विभिन्न वार्डों में जनसुराज वार्ड कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया  । जनसुराज के राज्य समिति सदस्य सह बरौनी नगर परिषद वार्ड 24 के वार्ड पार्षद कुमार गौतम ने कहा कि जनसुराज के विचारधाराओं को जन जन तक पहुँचाने के लिए पार्टी ने हर घर जनसुराज का नारा दिया है और हम सब मिलकर इस नारे को घर घर तक पहुचायेंगें , उसके लिए हमने तैयारी कर ली है और हम अब हर वार्ड में अपना कमिटी बना कर समाज के हर व्यक्ति तक पहुचेंगें । वही बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह ने कहा कि आगामी 2025 में होने वाली विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन का विस्तार सदस्यता अभियान में तेजी लाकर तेघड़ा  के अंदर संगठन को मजबूत और जुझार तथा धारदार बनाना है। वही संयोजक अविनाश कुमार शीलू  ने बताया कि जन सुराज अब हर घर पहुँचेगी और हम  सब मिल कर अपनी पार्टी की आवाज़ जनता तक पहुचायेंगें । बैठक में राज परिषद सदस्य मोहम्मद रिजवान उस्मानी, नगर अध्यक्ष संतोष राय, संयोजक मोहम्मद सद्दाम, नगर उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद मुकेश कुमार , नगर महासचिव अंजारुल हक, बरौनी नगर परिषद उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अनवर हैरान, मोहम्मद साहिल अंसारी, गौरा एक के सतीश कुमार पाठक के अलावे दर्जनों सदस्य मौजूद थे।सबों ने मिलकर जनसुराज को घर घर पहुँचाने का संकल्प लिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom