Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

वर्मी कंपोस्ट उत्पादन विषय पर 80 घंटे का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

 वर्मी कंपोस्ट उत्पादन विषय पर 80 घंटे का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण, (आत्मा) बेगूसराय द्वारा  कौशल मिशन अर्न्तगत आर०पी०एल० कार्यक्रम के तहत वर्मी कम्पोस्ट उत्पादक विषय पर 80 घंटे का प्रशिक्षण का शुभारम्भ 16 दिसंबर सोमवार को किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्द्घाटन श्री अजीत कुमार यादव, जिला कृषि पदाधिकारी, बेगूसराय, श्री सतीश कुमार, जिला कौशल प्रबंधक, बेगूसराय श्री अजीत कुमार, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, बेगूसराय द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के इस बैच में कुल 30 वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन से जुड़े प्रशिक्षणार्थियों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम 16.12.2024 से 27.12.2024 तक पूर्वाह्न के 10:00 बजे से अप० के 04:00 बजे तक संचालित किया जाएगा। गैर आवासीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरकारी प्रावधान के तहत 80 प्रतिशत उपस्थिति प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियो को परीक्षा में शामिल किया जाएगा तथा इन्हें 2100.00 रूपये की राशि इनके खाते में हस्तान्तरित की जाएगी। आत्मा बेगूसराय द्वारा वर्मी कम्पोस्ट उत्पादक विषय पर प्रशिक्षण का यह तीसरा बैच है। कुल 08 बैच का संचालन इस वित्तीय वर्ष में किया जाना है। आगामी बैच के लिए ऑन लाईन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। उ‌द्घाटन सत्र के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी, बेगूसराय द्वारा बताया गया कि बेगूसराय जिला में जैविक कोरिडोर का दूसरा फेज चल रहा है। सरकार का उद्देशय है कि बेगूसराय जिला के किसान रसायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम कर जैविक खेती की ओर अग्रसर हो सरकारी स्तर से भी वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन के लिए सहायता दी जा रही है। किसानो के साथ साथ आमजनो के द्वारा बड़े से लेकर छोटे स्तर पर किए जा रहे कृषि कार्य एवं किचन गार्डनिंग में भी वर्मी कम्पोस्ट का प्रयोग व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है। इस क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएँ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom