बरौनी रिफाइनरी ने सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित की भव्य पदयात्रा
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बरौनी रिफाइनरी में 13 से 19 दिसंबर 2024 के दौरान मनाए जा रहे सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत 15 दिसंबर 2024 को रिफाइनरी टाउनशिप में एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख श्री सत्य प्रकाश, विशिष्ट अतिथि भारतीय पुलिस सेवा (डीआईजी, बेगूसराय रेंज) श्री विकास कुमार की गरिमामय उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. प्रशांत राऊत, महाप्रबंधक (टीएस एवं एचएसई) श्री एस. जी. वेंकटेश, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) श्री एस. के. सरकार, अन्य महाप्रबंधकगण, कमांडेंट (सीआईएसएफ) श्री रवीश कुमार सिंह, डिप्टी कमांडेंट (सीआईएसएफ) श्री नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष (आईओओए) श्री प्रगति कुमार, अतिरिक्त महासचिव (बीटीएमयू) श्री संजीव कुमार एवं उनकी टीम, सीआईएसएफ के जवान, डीजीआर टीम, टाउनशिप के निवासी और बरौनी रिफाइनरी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने सुरक्षा से संबंधित नारे लगाए और कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्यप्रथाओं को अपनाने का संकल्प लिया।
श्री सत्य प्रकाश जी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षा न केवल हमारी कार्यस्थल की प्राथमिकता होनी चाहिए, बल्कि इसे हमारी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी कर्मचारियों को अपनी और अपने सहकर्मियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा, "हमारे द्वारा अपनाई गई सुरक्षित प्रथाएँ न केवल हमारे जीवन को सुरक्षित बनाती हैं, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करती हैं। सुरक्षा एक आदत है, जिसे सतत अभ्यास के माध्यम से विकसित किया जा सकता है।"
उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन रिफाइनरी और समुदाय दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह कार्यक्रम न केवल बरौनी रिफाइनरी की सुरक्षा पहल को सुदृढ़ करता है, बल्कि सभी को एक स्वस्थ और सुरक्षित कार्य परिवेश सुनिश्चित करने की दिशा में प्रेरित करता है।
यह पदयात्रा बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में ऑफिसर्स क्लब से शुरू होकर कल्याण केंद्र तक गई और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस आयोजन ने सभी प्रतिभागियों को सुरक्षा के महत्व को समझाने और इसे अपने जीवन में लागू करने की प्रेरणा दी




