Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

कांग्रेस भवन तेघड़ा में मनाई गई डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की पुण्य-तिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस भवन तेघड़ा में मनाई गई डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की पुण्य-तिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि 6 दिसंबर शुक्रवार को कांग्रेस भवन तेघड़ा में मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।बाबा साहब के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र को स्थापित करने में संविधान की मुख्य भूमिका है। संविधान का निर्माण बाबा साहब के प्रयासों से संभव हो सका, जिसकी सराहना आज भी विश्व समुदाय करता है। देशवासियों के अधिकारों एवं कर्तव्य तथा शासन प्रणाली के संचालन की विस्तृत व्याख्या संविधान में की गई है जिसके कारण भारत की एकता और अखंडता आज भी अक्षुण्ण है।वक्ताओं ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र के लिए संविधान एक पवित्र ग्रंथ के समान है जो लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक व्यवस्था को नियंत्रित करता है। बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि संविधान के अनुसार दिखाए गए रास्ते पर चलकर ही दी जा सकती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महिला सेवा दल की अध्यक्ष रुचि सिंह, प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष एहसान रिजवी, नगर अध्यक्ष रणधीर मिश्रा, सरोज पासवान, बृज किशोर चौधरी, रामबाबू साह , अमरजीत कुमार एवं बमबम कुमार आदि उपस्थित थे।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom