Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

जिला पार्षद शिवचंद्र महतो के आकस्मिक मृत्यु से जिले भर में शोक की लहर , परिजनों से मिले विधान पार्षद बंधाया ढ़ाढस

 जिला पार्षद  शिवचंद्र महतो के आकस्मिक मृत्यु से जिले भर में शोक की लहर ,  परिजनों से मिले विधान पार्षद बंधाया ढ़ाढस ।

आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र के धनकौल पंचायत के विषहर राजस्थान निवासी समाजसेवी व जिला पार्षद सदस्य शिवचंद्र महतो की असामयिक संदिग्ध मृत्यु से गांव ही नहीं पुरे बेगुसराय जिले के सामाजिक एवं राजनीतिक जगत में  शोक की लहर दौड़ गई है। श्री महतो  की मौत की खबर जंगल में लगी आग की तरह पुरे जिले में फैल गई जैसे जैसे लोगों को इनकी मौत की जानकारी मिलते गया लोग उनके आवास पर पहुंच कर पीड़ीत परिवार को ढाढस बढ़ा रहे हें ।और भगवान को कोस कर रोए जा रहे थे कि भगवन तुम्हारी ये क्या करिश्मा है कि अब पुरे घर ही नहीं बल्कि पूरे समाज को ही अनाथ कर दिया । ये हमलोगों के बीच से अचानक विकास पुत्र को क्यों बुला लिया। ग्रामीण इनके मौत से पूरी तरह टूट गई जिन जिन गलियों से इनकी पार्थिव शरीर गुजरा हर गली के हर लोग रोए । दिवंगत श्री महतो अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री एवं विधवा पत्नी छोड़ गए हें। सांत्वना देने हेतु बेगूसराय खगड़िया के विधान पार्षद राजीव कुमार ने उनके बड़े पुत्र नीतीश कुमार एवं परिजनों से मिलकर ढ़ाढस बंघाया है । इस दौरान उन्होंने ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया उन्होंने कहा कि यह घटना काफी दुखद है इसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। इस दुख की घड़ी में परिवार को काफी संयम रखने की जरूरत है इस दुख की घड़ी में मैं और हमारी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा ने  कहा कि जिला पार्षद शिवचंद्र महतो काफी मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे जिनके जाने के बाद अब समाज में इनकी कमी हमेशा खलेगी।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom