Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह जन संवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी

 लखीसराय से आर एम न्यूज संवाददाता सुमन कुमार की रिपोर्ट

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह जन संवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी 


Date 06/12/2024

लखीसराय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह जन संवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कल यानी 7 दिसंबर यात्रा के तीसरे चरण के चौथे दिन तेजस्वी यादव लखीसराय पहुंचेंगे। जहां लखीसराय  एवं शेखपुरा जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के करीब एक हजार कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल को सजाने, बैठने की व्यवस्था और लोगों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।पूर्व विधायक फुलैना सिंह के नेतृत्व में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस संवाद के माध्यम से तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर समाधान का भरोसा देंगे। पूर्व विधायक फुलैना सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित करना और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा कर आगामी रणनीतियों पर विचार करना है। इस जन संवाद को आगामी चुनावों की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

फुलैना सिंह, पूर्व विधायक, लखीसराय।

 प्रेम सागर  जिला उपाध्यक्ष, आरजेडी, लखीसराय







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom