तेघड़ा में पेंशनर समाज का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न पेंशन खैरात नहीं हमारा अधिकार -- त्यागी।
आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा / बेगूसराय
रविवार को श्री विशेश्वर राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघड़ा के सभागार में बिहार पेंशनर समाज अनुमंडल शाखा तेघड़ा का वार्षिक सम्मेलन सह पेंशनर दिवस धूमधाम से सम्पन्न हुआ। सभा की अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद सिंह ने की जबकि संचालन शिवाश्रय राय ने किया। मौके पर अपने सम्बोधन में डॉ0 शैलेन्द्र शर्मा त्यागी ने कहा कि पेंशन खैरात नहीं हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। पेंशन के साथ छेड़छाड़ करने को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। डॉ0 सच्चिदानंद पाठक ने कहा कि आज समाज टूट रहा है। लोग अपने आप में सिमटते जा रहे हैं। पेंशनर दिवस का आयोजन हम पेंशनरो के लिये मिलने मिलाने का अवसर है। मदनमोहन सिंह गाँधी ने कहा कि वर्तमान समय में बुजुर्ग अपने को उपेक्षित महशुस कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में पेंशन हमारे लिये संजीवनी है। सचिव राजेन्द्र पाठक ने पेंशनरो की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये उसके निदान के लिये प्रयास तेज करने का सुझाव दिया। अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि पेंशनरो की एकजुटता से ही समस्याओं का निदान सम्भव है। सभा को देवीकान्त राय, तृप्ति नारायण सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह उर्फ भरोसा, मंगल शर्मा,पूर्व मुखिया शालिनी देवी, अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज, पूर्व मुखिया शालिनी देवी आदि ने भी संबोधित किया।


