Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak प्रखंड क्षेत्र के दस प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के चुनाव को लेकर नामांकन कल 24 दिसंबर से, 8 जनवरी को होगा चुनाव

 प्रखंड क्षेत्र के दस  प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के चुनाव को लेकर नामांकन कल 24 दिसंबर से, 8 जनवरी को होगा चुनाव 


आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा/बेगूसराय 

  प्रखंड के दस प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति में चुनाव कराने के लिए बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है और बीडीओ को पत्र भी भेजा गया है। इसको लेकर  अधिसूचना भी जारी कर दिया गया है। इसके बाद 24 और 26 दिसंबर को नामांकन की तिथि निर्वाचन आयोग द्वारा तय किया गया है।

 *तेघड़ा के इन समिति में होगा चुनाव* 

तेघड़ा बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का चुनाव को लेकर सोमवार को अधिसूचना जारी हो चूका है। इसको लेकर प्रखंड के दस दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति निपनियां पश्चिम (महिला) दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति, फरदी पिपरा (महिला) दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति, भगवानपुर सिकंदर (महिला) दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति, जयंती ग्राम विसौआ दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति, पकठौल दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति, प्रबंदा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति , वकास्त दियारा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति, मघुरापुर तेरसैया दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति, मघुरापुर शहवाला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति ,शोकहारा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति में चुनाव कराये जाने का निर्णय लिया गया है। राज्य निर्वाचन प्राधिकार का पत्र मिलते ही सहकारिता विभाग ने प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार को प्राथमिक दूध उत्पादन सहयोग समिति का चुनाव कराने के लिए सभी तैयारी शुरू कर देने का निर्देश दिया था। चिन्हित दस स्थानों पर समितियों का कार्यकाल 5 वर्ष पूरा हो रहा है। इसे देखते हुए बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने चुनाव कराने का आदेश दिया था।

 *एक अध्यक्ष व 11 कार्यकारिणी सदस्य का होगा चुनाव* 

प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति मुख्यतः गांव स्तर पर बनायी जाती है। इसमें एक अध्यक्ष के साथ 11 कार्यकारिणी के सदस्य का चुनाव होता है। यह समिति अपने क्षेत्र व आसपास गांवों के पशुपालकों से दूध लेकर संघ को देती है और उसका हिसाब अपने पास रखती है। समिति अपने पशुपालकों और उनके मवेशियों की हर सुविधा का ख्याल रखते हुए उसे ज्यादा से ज्यादा लाभ देने का प्रयास करती है। समय-समय पर पशुओं को टीका दिलवाने के साथ-साथ प्रोटीन युक्त पशुचारे की भी व्यवस्था  उचित दामों पर कराती है।


 *इस तिथि को होगा चुनाव कार्यक्रम* 

प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का चुनाव को लेकर तिथि व नाम वापसी तय कर दी गयी है। आगामी 24 और 26 दिसंबर 2024 को नामांकन, संवीक्षा 27 और 28 दिसंबर, नाम वापसी/ चुनाव चिन्ह आवंटन 30 दिसंबर, मतदान 8 जनवरी 2025, मतगणना 8 जनवरी 2025 को मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom