बरौनी के पूर्व थाना अध्यक्ष का विदाई , नए थाना अध्यक्ष का सम्मान
बरौनी थाना के पूर्व थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार का तेघड़ा के शिवा इन होटल में बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डॉक्टर सोनू शंकर ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव रवि कुमार ने किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीपीओ सदर टू भास्कर रंजन उपस्थित थे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी डॉक्टर सोनू शंकर ने कहा कि नौकरी के दौरान ट्रांसफर एवं तबादला होना एक सरकारी प्रक्रिया है । लेकिन निवर्तमान थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार के द्वारा अपनी दो वर्ष के सेवा काल में किए गए उनके योगदान को बरौनी थाना क्षेत्र के जनता कभी भुला नहीं पाएगी । उन्होंने पुरानी बातों को याद करते हुए बताया कि निवर्तमान थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार जिस समय बरौनी थाना में योगदान किए थे उस समय बरौनी थाना में कोई भी मंदिर नहीं था । उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की । सभी थाना में एक बजरंगबली का मंदिर देखते हें ,लेकिन बरौनी थाना में हमें यह नहीं दिखाई दिया । यहां भी एक मंदिर की स्थापना होनी चाहिए । उनकी बातों को अमल में लाकर बरौनी थाना क्षेत्र के सभी लोगों के सहयोग से मंदिर निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई । लेकिन एक दुखद पहलू यह भी है जिस दिन जयपुर से बजरंगबली की मूर्ति लाकर बरौनी थाना में रखे गये एवं उनकी प्राण प्रतिष्ठा कराई गई । उसी दिन रजनीश कुमार जी का स्थानांतरण का पत्र आ गया । हमें खुशी इस बात की है बरौनी थाना में मंदिर निर्माण के लिए ही भगवान ने अपना दूत बनाकर उन्हें भेजा था । मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण होने पर श्री कुमार का स्थानांतरण हो गया । बरौनी थाना में नए थाना अध्यक्ष के रूप में रंजन कुमार ठाकुर का योगदान कराई गई, । थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर को सम्मान समारोह में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित समाज सेविओं के द्वारा फूल माला और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में सदर टू डीएसपी भास्कर रंजन व निवर्तमान थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार को प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि सहित समाजसेवियों के द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया । मौके पर शंभू सिंह पूर्व जिला परिषद सदस्य, बालकृष्ण सब इंस्पेक्टर, जितेंद्र सिंह, पप्पू कुमार ,आलोक कुमार ,साक्षी कुमारी सहित समाज सेवी चंदन कुमार नीरज कुमार ,गौरव कुमार, मुकेश कुमार मौजूद थे ।


