स्कूल में बच्चों की बढ़ाएं उपस्थिति:शशि भूषण प्रसाद
शनिवार को बीआरसी में प्रखंड परियोजना प्रबंधक शशि भूषण प्रसाद ने स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर प्रखंड के सभी टोला सेवकों व तालिम मरकज शिक्षा स्वयंसेवकों की के साथ बैठक कर विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक में ई - शिक्षा पोर्टल पर मोबाईल से उपस्थिति दर्ज करने के संबंध में समीक्षा किया। उन्होंने अपने पोषक क्षेत्र के बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय लाने, वर्ष 2024 - 25 में 06-14 आयु वर्ग के बच्चों का विद्यालय में करवाए गए नामांकन, पोषक क्षेत्र के अभिभावकों के साथ समीक्षा, संचालित बच्चों के कोचिंग क्लास की समीक्षा, संचालित 15 - 45 आयु वर्ग के असाक्षर महिलाओं से संबंधित साक्षरता केन्द्रों की समीक्षा, साक्षरता केन्द्र एवं कोचिंग क्लास से संबंधित पंजी की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर हर स्तर से सभी प्रकार के प्रयास किए जाने का निर्देश उपस्थित शिक्षक व टोला सेवकों को दिया। बैठक में के आरपी मीना कुमारी, टोला सेवक खुशबू कुमारी, सीमा कुमारी, पप्पू कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, तालिमी मरकज के शिक्षा स्वयंसेवक मोहम्मद अकबर, मोहम्मद अमजद, मोहम्मद असजद अली, मोहम्मद लुकमान सहित अन्य शिक्षा स्वयंसेवक मौजूद थे


