बीडीओ ने किया पंचायतों में विकास कार्यों का निरीक्षण एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा ।
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का लगातार प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। गुरुवार को पकठौल पंचायत में उनके द्वारा औचक निरीक्षण किया गया जिसमें कुछ कर्मी अनुपस्थित पाए गए । निरीक्षण के क्रम में उन्होंने समाज कल्याण के लिए सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं में कितनी प्रगति हुई इस पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, राशन कार्ड, नल जल योजना, साफ सफाई, शौचालय, स्वास्थ्य उप केंद्र,आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय,श्रमिक कार्ड और वित्त से संबंधित फाइलों का अवलोकन के साथ ही विभिन्न विभागों के कर्मी के साथ समीक्षात्मक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि समग्र विकास एवं जन सुविधाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जांच की गई। हर घर नल का जल, ग्रामीण आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा सहित सरकार द्वारा संचालित कई अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। जनता की सुविधा एवं फीडबैक के आधार पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात कर त्वरित निदान हेतु निर्देश दिए गए। मौके पर मुखिया पंकज सहनी, कार्यपालक सहायक रामचंद्र कुमार, जे ई अमरजीत कुमार, ग्रामीण आवास सहायक सोनी कुमारी, वार्ड सदस्य परदेसी पासवान, सुरैया बेगम, वार्ड प्रतिनिधि हिमांशु कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक अरुण कुमार, ग्रामीण सुबोध यादव, विक्की कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।










