कॉलेज के छात्रों को आईडी कार्ड उपलब्ध करने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् आर बी एस कॉलेज इकाई के द्वारा कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन के माध्यम से सभी छात्रों को आईडी कार्ड जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने के लिए आग्रह किया गया साथ ही कॉलेज में छात्रों को नियमित वर्ग करने के लिए प्रेरित किया गया एवं सभी छात्रों को नियमित रूप से आईडी कार्ड पहन के आने का आग्रह किया गया । मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार कॉलेज में निमित्त वर्ग संचालन को लेकर आवाज उठा रहा है इसको लेकर कॉलेज प्रशासन से लगातार नियमित वर्ग संचालन करवाने की अपील कर रहा है मौके पर कॉलेज अध्यक्ष वैभव कुमार एवं नगर मंत्री शशि कुमार ने बताया कि सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के द्वारा कॉलेज में छात्र सम्मेलन किया जाएगा जिसको लेकर हमने छात्र-छात्राओं से अपील कि है कि सभी छात्र छात्रा सोमवार को निश्चित रूप से कॉलेज आए। मौके पर कॉलेज अध्यक्ष वैभव कुमार,नगर मंत्री शशि कुमार, रघुवीर कुमार शिवम कुमार सुब्रत कुमार साकेत कुमार राहुल कुमार सत्यम कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।










